राम मंदिर आंदोलन से लेकर राज्य आंदोलन तक…जानिए कौन हैं महेंद्र भट्ट जो दूसरी बार बने उत्तराखंड BJP अध्यक्ष

Mahendra Bhatt Uttarakhand: उत्तराखंड बीजेपी की कमान एक बार फिर महेंद्र भट्ट के हाथों सौंप दी गई है. इस पद पर काबिज होने वाले वे प्रदेश के पहले नेता बन गए हैं. जानिए उनके संघर्ष, अनुभव और पार्टी में मजबूत पकड़ की पूरी कहानी.

ADVERTISEMENT

mahendra-bhatt-elected-uttarakhand-bjp-president
महेंद्र भट्ट लगातार दूसरी उत्तराखंड बीजेपी के अध्यक्ष चुने गए हैं (फोटो : X@mahendrabhatbjp)
Google CTA

Mahendra Bhatt Uttarakhand: उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने महेंद्र भट्ट को लगातार दूसरी बार प्रदेश अध्यक्ष चुना है. वे इस पद पर दोबारा निर्वाचित होने वाले पहले नेता बन गए हैं. 30 जून 2025 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में भट्ट ने नामांकन दाखिल किया था.