रुड़की में तेज रफ्तार कार ने छीनी युवती की जिंदगी, सीसीटीवी में कैद हुआ दिल दहलाने वाला मंजर!

Roorkee road accident: उत्तराखंड के रुड़की में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है. यहां काम पर जा रही एक युवती को कार ने कुचल दिया, जिसके बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई. हादसा सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुआ और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

ADVERTISEMENT

Roorkee road accident:
रुड़की में तेज रफ्तार कार ने छीनी युवती की जिंदगी (तस्वीर: इंडिया टुडे)
Google CTA

Roorkee road accident: उत्तराखंड के रुड़की में सोमवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया. रोजाना की तरह काम पर जा रही एक युवती को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. यह दर्दनाक हादसा रुड़की कोतवाली क्षेत्र के जादूगर रोड पर हुआ.