'वार रुकवा दिया लेकिन पेपर लीक नहीं रोक पा रहे पीएम मोदी', छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही सरकार: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा, 'कहा जा रहा है की नरेंद्र मोदी जी ने रूस यूक्रेन की लड़ाई रुकवा दी थी. इसराइल और गाजा के बीच में चल रही लड़ाई मोदी जी ने रुकवा दिया था, लेकिन किसी न किसी कारण हिंदुस्तान में पेपर लीक हो रहे हैं उसको नरेंद्र मोदी रोक नहीं पा रहे हैं या रोकना नहीं चाहते हैं.'

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Rahul Gandhi on Paper Leak: देश में चल रहे पेपर लीक के मामलों को लेकर रोज नए खुलासे हो रहे है. इन्हीं खुलासों पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज यानी गुरुवार को यूजीसी नीट यूजी परीक्षा में पेपर लीक के मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, 'सभी शिक्षण संस्थानों को बीजेपी के लोगों ने कैप्चर कर रखा है. जब तक इन्हें मुक्त नहीं कराया जाएगा, तब तक यह चलता रहेगा.' आइए आपको बताते हैं क्या-क्या कहा उन्होंने.