राहुल गांधी, राजनाथ सिंह, रोहिणी आचार्य... पांचवे चरण में दांव पर इन दिग्गजों की साख, जानिए 

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 2004 से 2014 तक अमेठी सीट से चुनाव जीतकर संसद पहुचें. 2019 के चुनाव में उन्हें अमेठी में बीजेपी की स्मृति ईरानी के हाथों हार का सामना करना पड़ा.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Lok Sabha Election Phase 5 Voting: लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 49 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है. लोकसभा चुनाव के इस फेज में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, पीयूष गोयल, बृजभूषण शरण सिंह से लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य सहित कई दिग्गजों की साख दांव पर है. इस चरण में 49 सीटों पर कुल 695 उम्मीदवार मैदान में हैं. आइए आपको बताते हैं 5th फेज के प्रमुख उम्मीदवारों के बारे में.