'जब सभी रास्ते हो गए थे बंद तब 'भारत जोड़ो यात्रा' की शुरुआत की', अमेरिका में राहुल गांधी ने बताई पूरी कहानी 

Rahul Gandhi in USA: राहुल गांधी ने बताया कि जब संवाद के सभी रास्ते बंद हो गए, तो यह समझ में नहीं आ रहा था कि जनता तक कैसे पहुंचा जाए. तब अचानक उन्हें यह विचार आया कि अगर मीडिया और संस्थाएं जनता से जुड़ने का माध्यम नहीं बन पा रही हैं, तो सीधे जनता के पास जाना होगा.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

राहुल गांधी USA की यात्रा पर हैं.

point

बीते दिन उन्होंने टेक्सास यूनिवर्सिटी के छात्रों से बातचीत की.

point

इस दौरान उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कई खुलासे किए.

Rahul Gandhi in USA: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अमेरिका की यात्रा पर हैं. इस के तहत वो बीते दिन यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास पहुंचे जहां के छात्रों से उन्होंने चर्चा की. छात्रों से चर्चा के दौरान उन्होंने भारतीय राजनीति, इकोनॉमी, चुनाव और अपनी भारत जोड़ो यात्रा को लेकर बातचीत की. कांग्रेस सांसद बताया की इस यात्रा से कैसे वे जनता के बीच पहुंचे और उनके असल मुद्दों से रूबरू होने का मौका मिला. उन्होंने कहा कि, भारतीय राजनीति में नफरत का माहौल है. लेकिन इस यात्रा से मोहब्बत और भाईचारे की राजनीति की शुरुआत हुई. आइए आपको बताते हैं राहुल गांधी ने अपनी भारत जोड़ो यात्रा को लेकर और क्या-क्या कहा?