जगदीप धनखड़ के इस्तीफे की असली वजह! सियासी तूफान से पहले 21 जुलाई को राज्यसभा में क्या हुआ था?
21 जुलाई की रात 9:25 बजे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अचानक इस्तीफा दे दिया. आधिकारिक बयान में उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया. लेकिन विपक्ष का दावा है कि मामला सिर्फ स्वास्थ्य का नहीं है.
ADVERTISEMENT

संसद के मॉनसून सत्र का पहला दिन यानी 21 जुलाई 2025 बेहद हंगामेदार रहा. सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक तो आम थी, लेकिन इस बीच अचानक उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इस्तीफा आने से देश की राजनीति में भूचाल आ गया.
