आज से शुरू हो रहा संसद का मानसून सत्र, इन 5 मुद्दों पर मोदी सरकार को घेरेगा विपक्ष!

Monsoon Session: संसद का मानसून सत्र आज से शुरू हो रहा है. विपक्ष ने सरकार को घेरने के लिए अपनी सवालों की फेहरिस्त तैयार कर ली है. वहीं संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सरकार विपक्ष के सभी सवालों का जवाब देगी. लेेकिन सदन को सुचारू रूप से चलाने के लिए हमें आपसी तालमेल बनाए रखना होगा.

ADVERTISEMENT

 parliament-monsoon-session-2025
आज से शुरू हो रहा संसद का मानसून सत्र.
google news

Monsoon Session: संसद का मानसून सत्र की आज यानी 21 जुलाई से शुरूआत हाेने वाली है, जो कि 21 अगस्त तक चलेगा. ऐसे में विपक्ष ने सरकार को घेरने की पूरी तैयारी कर ली है. सोमवार से शुरू होने वाले इस मानसून सेशन में अहमदाबाद प्लेन हादसा, पहलगाम आतंकी हमला, ऑपरेशन सिंदूर, सीजफायर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावे और बिहार की वोटर वेरिफिकेशन जैसे मुद्दों पर विपक्ष ने पीएम मोदी से संसद में जवाब देने की मांग की है.