सुप्रीम कोर्ट में बाबा रामदेव को हाथ जोड़ क्यों मांगनी पड़ी माफी? पूरा मामला जान लीजिए
SC ने बाबा रामदेव को फटकार लगाते हुए साफ-साफ कहा कि, आप देश की सेवा करने का बहाना मत बनाइए और कोर्ट के आदेश को गंभीरता से लीजिए. कोर्ट ने कहा, आप चाहे जितने ऊंचे हों, कानून आपसे ऊपर है और कानून की महिमा सबसे ऊपर है.
ADVERTISEMENT

Patanjali Case: आयुर्वेद बनाम एलोपैथ और भ्रामक विज्ञापन मामले में आज एकबार फिर से सुप्रीम कोर्ट(SC) में सुनवाई हुई. इस मामले पर सुनवाई जस्टिस हिमा कोहली और जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह की बेंच ने की. आज की सुनवाई में SC के सामने बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण भी पेश हुए. सर्वोच्च अदालत ने इन दोनों को जमकर फटकार लगाई. पिछली सुनवाई में SC ने अदालत के आदेश की अवमानना मामला पर सुनवाई की थी, जिसमें रामदेव और बालकृष्ण को अगली सुनवाई में पेश होने का आदेश दिया गया था. इसके साथ ही SC ने भ्रामक विज्ञापन न छापने के लिए एक हलफनामा भी दाखिल करने के लिए कहा था. आइए आपको बताते हैं कोर्ट में आज क्या-क्या हुआ, इसके साथ ही जानिए कि बाबा रामदेव और बालकृष्ण की कंपनी पतंजलि पर क्या हैं आरोप.