Anta By Election 2025 Live: अंता सीट पर 79.39% वोटिंग, निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा धरने पर क्यों बैठे!
Anta Upchunav Voting LIVE: बारां जिले की अंता विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मंगलवार को मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया . शाम 6 बजे वोटिंग खत्म होने के बाद सुरक्षाकर्मियों ने पोलिंग बूथ के गेट बंद कर दिए . इस बार अंता में 80 प्रतिशत से अधिक मतदान होने का अनुमान है.
ADVERTISEMENT

Anta By Election 2025 Live: बारां जिले की अंता विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मंगलवार को मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया है. अभी तक के चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, 79.39% वोटिंग हो चुकी है. हालांकि अभी यह आंकड़ा और अपडेट होगा. पिछले चुनाव में इस सीट पर 80 फीसदी मतदान हुआ था.
लाइव-ब्लॉग समाप्त हुया।
- 07:20 PM • 11 Nov 2025
Anta By Election LIVE News: निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा धरने पर बैठे
अंता सीट पर वोटिंग के दौरान एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आया. गांव साकली के मतदान केंद्र संख्या 219 पर स्थानीय लोगों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया था. ग्रामीण सड़क जैसी बुनियादी मांगों को पूरा करने की मांग कर रहे थे. इसके बाद निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा भी ग्रामीणों के समर्थन में धरने पर बैठ गए थे, हालांकि, उन्होंने मात्र 15 मिनट बाद ही अपना धरना समाप्त कर दिया.
- 03:47 PM • 11 Nov 2025
Anta By Election LIVE News: 3 बजे तक 64.68% मतदान
अंता सीट पर दोपहर 3 बजे तक 64.68% मतदान हो चुका है.
- 02:24 PM • 11 Nov 2025
Anta By Election LIVE News: फुल एक्शन में आए नरेश मीणा
अंता उपचुनाव की वोटिंग के दौरान नरेश मीणा ने कहा कि मुझे बीजेपी-कांग्रेस के कई नेता सड़कों पर प्रचार करते दिखे. रात को हद हो गई उनको नगदी के साथ पकड़ा गया लेकिन ना तो उनको गिरफ्तार किया गया और ना ही मामला सार्वजनिक किया. उन्होंने कहा- "मेरे साथ काम करने वाले दीनबंधु मानव धाकड़, गोपाल गुर्जर बस्सी को गिरफ्तार किया है. लेकिन 6 बजे तक वोटिंग है. उसके बाद उस थाने में जाएंगे और दोनों भाईयों को छुड़वाकर लाएंगे. चाहे कुछ भी करना पड़ा."
- 01:39 PM • 11 Nov 2025
Anta By Election LIVE News: 1 बजे तक 47.77% मतदान
अंता सीट पर दोपहर 1 बजे तक 47.77% मतदान हो चुका है.
- 01:39 PM • 11 Nov 2025
Anta By Election LIVE News: पोलिंंग बूथों के निरक्षण करने निकले
Anta By Election LIVE News: पोलिंंग बूथों के निरक्षण करने निकले नरेश मीणा
- 01:36 PM • 11 Nov 2025
Anta By-Election Live: 2023 में अंता सीट पर हुआ था 80.3 फीसदी मतदान
2023 के विधानसभा चुनाव में अंता सीट पर 80.3 फीसदी मतदान हुआ था और यहां से पूर्व विधायक कंवरलाल मीणा ने जीत दर्ज की थी. हालांकि एक 20 साल पुराने मामले में कोर्ट से सजा मिलने के बाद उनकी विधायकी चली गई थी. इसी वजह से यहां चुनाव हो रहा है.
- 11:46 AM • 11 Nov 2025
Anta By Election LIVE News: 11 बजे तक 29.86 % वोटिंग
Anta By Election LIVE News:चुनाव आयोग के द्वारा जारी ताजा जानकारी के मुताबिक, अंता सीट पर 11 बजे तक 29.86% मतदान हुआ है.
- 11:41 AM • 11 Nov 2025
Anta By-Election Live: सुबह 9 बजे तक इस सीट पर कुल 14.08% वोटिंग
Anta ByElection LIVE: चुनाव आयोग के अनुसार, सुबह 9 बजे तक इस सीट पर कुल 14.08% वोटिंग हुई है.
- 11:40 AM • 11 Nov 2025
Anta By Election 2025 Live: 2 लाख 28 हजार 264 कुल मतदाता तय करेंगे नया विधायक
Anta By Election LIVE News:इस सीट पर करीब 2 लाख 28 हजार 264 कुल मतदाता है. इनमें 1 लाख 16 हजार पुरुष, 1 लाख 11 हजार 477 महिलाएं हैं. इसके अलावा 4 अन्य मतदाता है. अंता सीट पर 268 मतदान केंद्रों पर हो रहा है.
- 11:38 AM • 11 Nov 2025
Anta Assembly By-Election 2025: एक मतदान केंद्र पर मतदान का बहिष्कार!
Anta Assembly By-Election 2025: बारा जिले की अंता सीट पर उपचुनाव के दौरान साकली गांव से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां गांव के मतदान केंद्र 219 पर लोगों ने वोटिंग का बहिष्कार कर दिया है. लोग कलेक्टर को गांव में बुलाने की मांग पर अड़े है. गांव के लोग अपनी मूलभूत सुविधा को लेकर यह विरोध जता रहे हैं. गांव में श्मशान के रास्ते, खेल मैदान और अन्य बुनियादी समस्याओं को लेकर यह बहिष्कार कर रहे हैं.