प्रियंका के दौरे के बाद जारी होगी पहली लिस्ट! जानें क्या है कांग्रेस का प्लान?

Congress first candidate list for election: कांग्रेस की पहली लिस्ट को लेकर 18 अक्टूबर सुबह 9 बजे से लिस्ट पर चर्चा हुई. सीईसी (Congress CEC Meeting) की बैठक में दिन भर मंथन के बावजूद भी लिस्ट जारी नहीं हुई. जिसके बाद उम्मीदवारों-कार्यकर्ताओं की ओर से सवाल यही पूछा जा रहा है कि पार्टी आखिर अपनी […]

ADVERTISEMENT

प्रियंका गांधी की टोंक में जनसभा, पायलट बोले - प्रियंका जी राजस्थान की जनता आपको चाहती है
प्रियंका गांधी की टोंक में जनसभा, पायलट बोले - प्रियंका जी राजस्थान की जनता आपको चाहती है
Google CTA

Congress first candidate list for election: कांग्रेस की पहली लिस्ट को लेकर 18 अक्टूबर सुबह 9 बजे से लिस्ट पर चर्चा हुई. सीईसी (Congress CEC Meeting) की बैठक में दिन भर मंथन के बावजूद भी लिस्ट जारी नहीं हुई. जिसके बाद उम्मीदवारों-कार्यकर्ताओं की ओर से सवाल यही पूछा जा रहा है कि पार्टी आखिर अपनी पहली लिस्ट कब जारी करेगी?

यह सवाल अब इसलिए भी गरमा गया है क्योंकि सीईसी बैठक में राहुल गांधी (Rahul Gandhi), सीएम अशोक गहलोत (Ashok Gehlot), पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा और प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा मंथन कर चुके हैं. इससे पहले दिल्ली में स्क्रीनिंग कमेटी की लंबी बैठक भी हुई थी. जिसमें विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी, CWC मेंबर सचिन पायलट प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा समेत दूसरे मेंबर मौजूद थे.

खास बात यह है कि कांग्रेस प्रत्याशियों की लिस्ट की चर्चा के दौरान 100 नामों पर मुहर लगने की बात सामने आई. इसी बीच दौसा में प्रियंका गांधी के दौरे से पहले तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे रंधावा ने पहली लिस्ट की नई डेट बता दी.

रंधावा ने दिया था ये बयान

प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि अगले एक-दो दिन में प्रत्याशियों की सूची जारी हो जाएगी. उन्होंने ये भी कहा कि ये लिस्ट बीजेपी की पहली लिस्ट के मुकाबले दोगुनी होगी. यानी करीब 100 प्रत्याशियों की लिस्ट आने की बात रंधावा भी कर रहे हैं. बता देंकि बीजेपी ने 9 अक्टूबर को अपनी 41 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. ऐसे में अब निगाहें कांग्रेस की लिस्ट पर हैं.

यह भी पढ़ेंः कांग्रेस आलाकमान को दिखाई दी आंख, अब कट जाएगा धारीवाल-राठौड़ और महेश जोशी का टिकट!