सत्यपाल मलिक और जगदीप धनखड़ को लेकर BJP प्रवक्ता ने अपनी पार्टी पर उठाए सवाल! पार्टी ने 6 साल के लिए किया निष्कासित
राजस्थान में बीजेपी ने अपने प्रवक्ता पर कार्रवाई करते हुए पार्टी से बाहर कर दिया. 8 अगस्त को पार्टी ने आदेश जारी कर अपने तेज-तर्रार प्रवक्ता और वरिष्ठ नेता कृष्ण कुमार जानू को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया.
ADVERTISEMENT

राजस्थान में बीजेपी ने अपने प्रवक्ता पर कार्रवाई करते हुए पार्टी से बाहर कर दिया. 8 अगस्त को पार्टी ने आदेश जारी कर अपने तेज-तर्रार प्रवक्ता और वरिष्ठ नेता कृष्ण कुमार जानू को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया. बीजेपी ने इसका कारण जानू द्वारा जून 2025 में जारी कारण बताओ नोटिस का असंतोषजनक जवाब बताया है. हालांकि, राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि यह निष्कासन जानू के हालिया वायरल वीडियो से जुड़ा है, जिसमें उन्होंने पार्टी लाइन से बाहर जाकर जाट समुदाय से जुड़े मुद्दों पर तीखा हमला बोला था.
