भीलवाड़ा: दो युवकों पर फायरिंग करने वाले आरोपी गिरफ्तार, जिले में नेट बंद

Bhilwara News: भीलवाड़ा शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के बडला चौराहे पर गुरुवार शाम दो अज्ञात स्कूटी सवार ने वहां मौजूद इब्राहिम व टोनी को गोली मार दी थी. जहां उपचार के दौरान इब्राहिम की मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. जिनसे हथियार और बाइक बरामद […]

ADVERTISEMENT

फोटो: प्रमोद तिवारी
फोटो: प्रमोद तिवारी
google news

Bhilwara News: भीलवाड़ा शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के बडला चौराहे पर गुरुवार शाम दो अज्ञात स्कूटी सवार ने वहां मौजूद इब्राहिम व टोनी को गोली मार दी थी. जहां उपचार के दौरान इब्राहिम की मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. जिनसे हथियार और बाइक बरामद कर ली है. घटना के बाद अजमेर संभाग के संभागीय आयुक्त के निर्देश पर जिले मे इंटरनेट सेवा 48 घंटे के लिए बंद कर दी है. वहीं घटनास्थल का दौरा करने मध्यरात्रि अजमेर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक रूपेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का दौरा किया. वहीं मृतक इब्राहिम का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम किया गया.