Rajasthan Budget 2024: जिन लोकसभा सीटों पर बीजेपी को मिली बुरी हार, उन्हीं क्षेत्रों के लिए सरकार ने खोल दिया पिटारा!
भजनलाल सरकार में डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री दीया कुमारी ने राजस्थान बजट-2024 पेश किया. इस बजट में पश्चिमी राजस्थान यानी बाड़मेर और जैसलमेर के साथ बांसवाड़ा-डूंगरपुर समेत दक्षिणी हिस्से के लिए अहम घोषणाएं की गई है.
ADVERTISEMENT

भजनलाल सरकार में डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री दीया कुमारी ने राजस्थान बजट-2024 पेश किया. शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन से लेकर रोजगार के क्षेत्र में बड़ी घोषणाएं की गई. इस बजट में हर वर्ग को साधने की कोशिश की गई है. साथ ही इस बजट की खास बात यह रही कि प्रदेश के कई क्षेत्रों में ऐलान किया गया. वहीं, पश्चिमी राजस्थान यानी बाड़मेर और जैसलमेर के साथ बांसवाड़ा-डूंगरपुर समेत दक्षिणी हिस्से के लिए अहम घोषणाएं की गई है. खास बात यह है कि इस लोकसभा चुनाव में बाड़मेर-जैसलमेर और बांसवाड़ा-डूंगरपुर लोकसभा सीट पर बीजेपी को बुरी हार झेलनी पड़ी.