Rajasthan: पहले नहीं हो रहे थे बच्चे, अब टोंक में महिला ने एक साथ दिया 3 बच्चों को जन्म

Rajasthan: टोंक के एक निजी अस्पताल में वजीरपुरा गांव की रहने वाले विष्णु जांगिड़ की पत्नी सीता देवी ने बुधवार सुबह एक साथ तीन शिशुओं को जन्म दिया. निसंतानता का उपचार कर रही प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ शालिनी अग्रवाल ने बताया कि प्रात:7 बजकर 1 मिनट पर सबसे पहले बालिका का जन्म हुआ.

ADVERTISEMENT

Rajasthan: पहले नहीं हो रहे थे बच्चे, अब टोंक में महिला ने एक साथ दिया 3 बच्चों को जन्म
Rajasthan: पहले नहीं हो रहे थे बच्चे, अब टोंक में महिला ने एक साथ दिया 3 बच्चों को जन्म
google news

Rajasthan: हर दंपती की इच्छा होती है कि उनके आंगन में कोई नन्हा मुन्हा खेले और वे उसे गोद में लेकर उस पर अपना प्यार लुटा सके,लेकिन कहते हैं ना कि ईश्वर की लीला भी बड़ी विचित्र है. वह जब किसी को देता है तो छप्पर फाड़ कर दे देता है.जी हां हम बात रह रहे हैं निसंतानता का उपचार करा रहे एक ऐसे दंपती की जिनके यहां एक साथ तीन शिशुओं ने जन्म ले लिया. एक निजी अस्पताल में वजीरपुरा गांव की रहने वाले विष्णु जांगिड़ की पत्नी सीता देवी ने बुधवार सुबह एक साथ तीन शिशुओं को जन्म दिया. निसंतानता का उपचार कर रही प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ शालिनी अग्रवाल ने बताया कि प्रात:7 बजकर 1 मिनट पर सबसे पहले बालिका का जन्म हुआ जिसके बाद 1-1 मिनट के अंतराल पर दो बालकों का जन्म हुआ. तीनों शिशुओं का जन्म सर्जरी के जरिये कराया गया है और तीनों पूरी तरह स्वस्थ हैं.