Rajasthan Weather: बाड़मेर में पारा पहुंचा 46.4°C, राजस्थान में भीषण गर्मी को लेकर आया IMD का लेटेस्ट अपडेट

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में इन दिनों गर्मी अपने चरम पर है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, राज्य के कई हिस्सों में तापमान सामान्य से कहीं ज्यादा दर्ज किया जा रहा है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में इन दिनों गर्मी अपने चरम पर है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, राज्य के कई हिस्सों में तापमान सामान्य से कहीं ज्यादा दर्ज किया जा रहा है. पिछले 24 घंटों में बाड़मेर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 7.6 डिग्री अधिक है. वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान अंता बारा में 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.