Rajasthan Weather Update: बाड़मेर में अप्रैल के पहले हफ्ते में ही पारा 45 डिग्री के पार पहुंचा, 26 सालों का रिकॉर्ड टूटा
Rajasthan Weather news: राज्य में तेज लू का अलर्ट जारी किया गया है. रात में गर्मी का दौर आगामी 48 घंटो तक जारी रहने की प्रबल संभावना है. अप्रैल महीने में ही गर्मी ने प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: न्यूज तक.
राजस्थान में गर्मी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है. सीमावर्ती जिले बाड़मेर में तापमान 45 डिग्री सेंटीग्रेट के पार पहुंच गया है. जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर, चित्तौड़गढ़, कोटा जिलों में अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री के बीच दर्ज हो रहे हैं. राजस्थान के बाकी भागों में 42 से 44 डिग्री के बीच तापमान दर्ज हो रहा है. ये सामान्य से 3-8 डिग्री ऊपर है.