Jhunjhunu Result: 10 साल बाद कांग्रेस के खाते में आई झुंझुनू सीट, बीजेपी प्रत्याशी शुभकरण चौधरी की लगातार तीसरी हार

Jhunjhunu Lok Sabha Seat Results: झुंझुनू में लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे सामने आ गए हैं. इस सीट पर कांग्रेस ने दस साल बाद वापसी की. यहां कांग्रेस के बृजेंद्र सिंह ओला ने भाजपा प्रत्याशी शुभकरण चौधरी को 18 हजार 235 वोट से हराया. बृजेंद्र सिंह ओला झुंझुनूं लोकसभा सीट से चार बार सांसद रह चुके हैं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Jhunjhunu Lok Sabha Seat Results: झुंझुनू में लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे सामने आ गए हैं. इस सीट पर कांग्रेस ने दस साल बाद वापसी की. यहां कांग्रेस के बृजेंद्र सिंह ओला ने भाजपा प्रत्याशी शुभकरण चौधरी को 18 हजार 235 वोट से हराया. बृजेंद्र सिंह ओला झुंझुनूं लोकसभा सीट से चार बार सांसद रह चुके हैं. उनके पिता शीशराम ओला भी पूर्व केंद्रीय मंत्री थे. इस बार बीजेपी का टिकट काटना भी काम नहीं आया. पार्टी ने मौजूदा सांसद नरेन्द्र कुमार खीचड़ का टिकट काटकर शुभकरण को उम्मीदवार बनाया था. शुभकरण चौधरी 2019 और 2023 में भी विधानसभा का चुनाव हार चुके हैं, बावजूद इसके पार्टी ने उन्हें लगातार तीसरी बार मौका दिया था. लेकिन वह पार्टी की उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे. कांग्रेस के बृजेंद्र ओला को कुल 5 लाख 53 हजार 168 और शुभकरण चौधरी को 5 लाख 34 हजार 933 वोट मिले है.