गांव के स्कूल से हुई पढ़ाई...हर दिन 4 KM पैदल चलकर जाते थे स्कूल, जानिए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की जीवन यात्रा की अनसुनी बातें

Jagdeep Dhankhar Biography: राजस्थान के एक छोटे से गांव से निकलकर देश के उपराष्ट्रपति बनने तक का सफर तय करने वाले जगदीप धनखड़ ने सोमवार देर शाम स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया. जानिए उनके बचपन से लेकर कानूनी और राजनीतिक करियर तक की पूरी कहानी.

ADVERTISEMENT

Vice President Jagdeep Dhankhar.
जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दिया. (फाइल फोटो)
Google CTA

Jagdeep Dhankhar Biography: देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सोमवार देर शाम स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा (Jagdeep Dhankhar Resign) दे दिया है. जगदीप का जन्म राजस्थान के एक छोटे से गांव में हुआ है. उन्होंने ऐसे समय में इस्तीफा दिया है जब संसद का मानसून सत्र शुरू हुआ है. चलिए जानते हैं राजस्थान के एक छोटे से गांव से निकलकर उपराष्ट्रपति तक का सफर तय करने वाले जगदीप धनखड़ के बचपन से लेकर कानूनी और राजनीतिक करियर तक की पूरी कहानी.