कौन हैं भरतपुर राजपरिवार के विश्वेंद्र सिंह, जो पत्नी और बेटे से लड़ाई के चलते हैं सुर्खियों में?

विश्वेंद्र सिंह राजस्थान की भरतपुर रियासत (bharatpur royal family) के अंतिम शासक बृजेन्द्र सिंह के बेटे हैं.

ADVERTISEMENT

Maharaja Vishvendra Singh
Maharaja Vishvendra Singh
Google CTA

विश्वेंद्र सिंह (former minister vishvendra singh) राजस्थान की भरतपुर रियासत (bharatpur royal family) के अंतिम शासक बृजेन्द्र सिंह के बेटे हैं. वह राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री, 3 बार सांसद और दो बार विधायक रह चुके हैं. फिलहाल वह अपनी पत्नी और बेटे से लड़ाई के चलते सुर्खियों में हैं. उन्होंने अपनी पत्नी और बेटे पर मारपीट करके घर से निकालने का आरोप लगाया है. विश्वेंद्र सिंह ने यहां तक कहा है कि उसकी पत्नी दिव्या सिंह और बेटे अनिरुद्ध सिंह (aniruddh singh) उन्हें खाना तक नहीं देते. इसलिए उन्होंने उपखंड अधिकारी के ट्रिब्युनल में प्रार्थना पत्र देकर भरण पोषण खर्च की मांग की है.