जयपुर: चौमूं कस्बे में रात 2 बजे मस्जिद के बाहर हिंसा क्यों भड़की? इंटरनेट बैन, भारी पुलिस बल तैनात
जयपुर जिले के चौमूं में मस्जिद के बाहर सड़क से पत्थर हटाने के दौरान देर रात तनाव फैल गया. पुलिस पर पथराव हुआ, लाठीचार्ज करना पड़ा. प्रशासन ने इंटरनेट बंद किया है. पुलिस ने 60 से ज्यादा लोग हिरासत में लिए हैं.
ADVERTISEMENT

Chomu violence
जयपुर जिले के चौमूं कस्बे में मस्जिद के बाहर रखे पत्थरों को हटाने पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया. प्रशासन ने कल यानी 27 दिसंबर सुबह 7 बजे तक इंटरनेट बैन कर दिया है. देर रात कस्बे का मौहाल इतना बिगड़ गया कि पुलिस पर पथराव हुआ और हालात तनावपूर्ण हो गए. प्रशासन का कहना है कि मस्जिद के बाहर सड़क पर रखे भारी पत्थरों की वजह से यातायात बाधित हो रहा था. इसी कारण पत्थर हटाने की प्रक्रिया शुरू की गई थी.