हनुमान बेनीवाल की सीट से उपचुनाव लड़ेंगी ज्योति मिर्धा? BJP नेता बोलीं- 'उनकी दुकान का शटर डाउन हो रहा'
भाजपा नेता ज्योति मिर्धा ने नागौर सांसद और आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल पर निशाना साधा है.
ADVERTISEMENT

बीजेपी नेता ज्योति मिर्धा ने नागौर सांसद और आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल (RLP Hanuman Beniwal) पर तगड़ा निशाना साधा है. उन्होंने बेनीवाल के बीजेपी नेताओं के संपर्क में होने की चर्चाओं को लेकर भी जमकर प्रहार किया है. ज्योति मिर्धा (Jyoti Mirdha) ने जयपुर बीजेपी दफ्तर में मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह पुराने समय से घालमेल की राजनीती करते आए हैं. इन्हें घुडाले चलने की आदत है. पहले बीजेपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ा और फिर गहलोत के चरणों में पड़ गए. यही नहीं अभी भी यह प्रयास कर रहे है कि बीजेपी (BJP) के अंदर आकर किसी तरह घालमेल कर ले.