"आदिवासियों को गाली देने का काम किया गया", पीएम मोदी की जनसभा के बाद BAP प्रत्याशी ने लगाए आरोप

ADVERTISEMENT

राजस्थान के बांसवाड़ा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर बाप पार्टी के प्रत्याशी राजकुमार रोत ने जमकर घेरा.

Google CTA

बीतें 21 अप्रैल को राजस्थान के बांसवाड़ा (Banswara) जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने बीजेपी की जनसभा को संबोधित किया. बांसवाड़ा-डूंगरपुर लोकसभा सीट से प्रत्याशी महेंद्रजीत सिंह मालवीया (Mahendra Jeet Singh Malviya) के समर्थन में दिए उनके बयान पर सियासत मच गई है. भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के प्रत्याशी राजकुमार रोत ने बीजेपी को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि बीजेपी की सभा में आदिवासियों को गाली देने का काम किया गया. आदिवासी अलग और वनवासी अलग, ऐसा कहा गया. बीजेपी ने आदिवासी समाज को दो फाड़ में करने की कोशिश की है.