Bharatpur: आखिर विश्वेंद्र सिंह का अपनी पत्नी और बेटे से क्यों हुआ विवाद? राजपरिवार में मचा घमासान

ADVERTISEMENT

विश्वेंद्र सिंह (vishvendra singh) ने अपनी पत्नी और बेटे पर मारपीट करके घर से निकालने का आरोप लगाया है.

Google CTA

विश्वेंद्र सिंह (former minister vishvendra singh) भरतपुर रियासत (bharatpur royal family) के अंतिम शासक बृजेन्द्र सिंह के बेटे हैं. वह राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं. उन्होंने अपनी पत्नी और बेटे पर मारपीट करके घर से निकालने का आरोप लगाया है. उन्होंने यहां तक कहा है कि उसकी पत्नी दिव्या सिंह और बेटे अनिरुद्ध सिंह (aniruddh singh) उन्हें खाना तक नहीं देते. आखिरकार विश्वेंद्र सिंह ने उपखंड अधिकारी के ट्रिब्युनल में प्रार्थना पत्र देकर भरण पोषण खर्च की मांग की है.