Barmer के किसानों ने राजस्थान सरकार के ख़िलाफ़ खुली जंग छेड़ दी!

Video Thumbnail

ADVERTISEMENT

Farmers of Barmer launched open war against Rajasthan government!

social share
google news

राजस्थान की सरकार जहां किसानों को प्रतिमाह 2 हजार यूनिट फ्री बिजली देने के दावे कर रही है। वहीं दूसरी तरफ बिजली कटौती से परेशान किसान अब सरकार से आर-पार की लड़ाई के मूड में आ गए हैं। बाड़मेर जिले के शिव उपखंड में हजारों किसानों ने सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ महापड़ाव शुरू कर दिया। प्रथम दौर की वार्ता के बाद किसानों ने जीएसएस का घेराव करने की कोशिश की तो पुलिस ने किसानों पर जमकर लाठियां बरसा दीं। पुलिस ने किसानों को दौड़ा- दौड़ाकर पीटना शुरू कर दिया और जवाब में किसानों ने पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी। प्रशासन की ओर से लगातार किसानों से समझाइश की जा रही है। दूसरी तरफ किसानों की मांग है कि उन्हें लगातार 6 घंटे बिजली दी जाए। किसानों का कहना है मुफ्त बिजली के दावे करने वाली सरकार महज तीन घंटे की सप्लाई दे रही है, बिजली नहीं मिली तो वो बरबाद हो जाएंगे।

Farmers of Barmer launched open war against Rajasthan government!

यह भी देखे...

    follow on google news