चुनाव के परिणाम के बाद मोबाइल में मोर की आवाज सुनाने लगे डोटासरा, इस खास अंदाज में बीजेपी पर कसा तंज
ADVERTISEMENT
राजस्थान में लोकसभा सीटों का परिणाम कांग्रेस को मजबूती देने वाला रहा. विधानसभा चुनाव-2023 में मिली हार के बाद कांग्रेस गठबंधन को कुल 11 सीटें मिली हैं. जिसके बाद कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा की काफी चर्चा भी हो रही है. उन्होंने कांग्रेस (Congress) और इण्डिया गठबंधन के प्रत्याशियों की विजय को लेकर सभी प्रदेशवासियों का आभार व्यक्त किया.
राजस्थान में लोकसभा सीटों का परिणाम कांग्रेस को मजबूती देने वाला रहा. विधानसभा चुनाव-2023 में मिली हार के बाद कांग्रेस गठबंधन को कुल 11 सीटें मिली हैं. जिसके बाद कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा की काफी चर्चा भी हो रही है. उन्होंने कांग्रेस (Congress) और इण्डिया गठबंधन के प्रत्याशियों की विजय को लेकर सभी प्रदेशवासियों का आभार व्यक्त किया. कांग्रेस छोड़कर गए नेताओं की घर वापसी के सवाल पर डोटासरा ने कहा कि जो छोड़कर गए हैं, उनके लिए अब पार्टी में कोई जगह नहीं है. उन्हें वापस क्यों लिया जाए. जिन्होंने पार्टी के लिए कठिन समय में मेहनत की है, उन्हें आगे बढ़ाया जाएगा और पार्टी के लिए काम किया. अब मलाई भी उन्हें ही मिलेगी.