Rajasthan Weather update : देश में सबसे ज्यादा दहक रहा बाड़मेर, चूरू में रेत में ही बन गया आमलेट
ADVERTISEMENT
Rajasthan weather alert: देश में सबसे ज्यादा गर्म शहरों में राजस्थान के 6 शहर, 48.8 डिग्री के साथ टॉप पर बाड़मेर और चूरू 47.4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ चौथे नंबर पर.
राजस्थान (Rajasthan weather update) में आसमान से बरस रही आग की चर्चा पूरे देश में है. गुरुवार को देश के देश भर में टॉप 10 सबसे गर्म शहरों में अकेले राजस्थान के 6 शहर (बाड़मेर, फलोदी, चूरू, गंगानगर, जोधपुर, बीकानेर) शामिल हैं. हाल ही में बीकानेर में गर्म रेत में बीएसएफ के जवान ने पापड़ सेंक दिया. इसका वीडियो भी काफी चर्चा में रहा. इधर जलती सड़क और गर्म रेत की गर्मी दिखाने के लिए लोग अलग-अलग प्रयोग कर रहे हैं. इसी बीच एक और वीडियो चूरू से आया है जिसमें गर्म रेत पर आमलेट बनाते हुए दिखाया जा रहा है.