Rajasthan weather update: राजस्थान में कहीं भारी बारिश तो कहीं बाढ़! कब थमेगी ये आफत?

Video Thumbnail

ADVERTISEMENT

राजस्थान की राजधानी जयपुर समेत कोटा, अजमेर, भरतपुर, दौसा और अलवर में भी भारी बारिश चल रही है. कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालात बन चुके हैं. राजधानी की सड़कें-नालों में बदल चुकी हैं और कॉलोनियों में जलभराव की स्थिति है.

social share
google news

राजस्थान की राजधानी जयपुर समेत कोटा, अजमेर, भरतपुर, दौसा और अलवर में भी भारी बारिश चल रही है. कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालात बन चुके हैं. राजधानी की सड़कें-नालों में बदल चुकी हैं और कॉलोनियों में जलभराव की स्थिति है. इन सबके बीच लोगों को घंटों ट्रैफिक जाम की समस्या से रुबरु होना पड़ रहा है. आसमान से बरसी आफत ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है.  अब तक बारिश की वजह से हुए हादसों में लगभग तीस लोगों की जान जा चुकी है.

मौसम विभाग के मुताबिक सवाईमाधोपुर, जयपुर, टोंक और डिडवाना (नागौर) के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. कुछ स्थानों पर रुक-रुक कर हल्की से मध्यम वर्षा का दौर जारी रहने और कही-कही भारी वर्षा की प्रबल संभावना है. इन जिलों में निचले इलाकों में जल भराव की संभावना है.

 

 

पिछले 24 घंटों के दौरान ऐसा रहा मौसम 

बीतें 24 घंटों में पश्चिमी राजस्थान में कुछ स्थानों पर और पूर्वी राजस्थान में अनेक स्थानों पर मेघगर्जन के साथ वर्षा दर्ज की गई है. अलवर, सवाई माधोपुर और  बीकानेर जिले में भारी वर्षा हुई. जबकि दौसा, जयपुर, बूंदी और टोंक जिले में बरसात आफत बन गई. पूर्वी राजस्थान में सर्वाधिक बारिश निवाई (टोंक) में 164 मिमी और पश्चिमी राजस्थान के डूंगरगढ़, बीकानेर में 78 मिमी बारिश दर्ज की गई है. जबकि पिछले 24 घंटों में राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री बीकानेर और सर्वाधिक न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री बाड़मेर में दर्ज किया गया. 

यह भी देखे...

    follow on google news