MP उम्मेदाराम बेनीवाल के लिए स्पीकर ओम बिरला ने ऐसा क्यों कहा- पहली बार आए हो और...

ADVERTISEMENT

उम्मेदाराम बेनीवाल ने रेल बजट पर बोलते हुए कहा कि रेल में आए दिन जो घटनाएं हो रहा हैं. रेल पटरी से उतर जाती है. रेल के संचालन में सुधार लाने की जरूरत है.

Google CTA

बाड़मेर-जैसलमेर सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल ने जैसे ही लोकसभा में बोलना शुरू किया, लोकसभा स्पीकर ने उन्हें रोकते हुए कहा- उम्मेदाराम जी, पहली बार जीतकर आए और तीसरी बार सदन में बोल रहे हो. ये सदन में पहली बार हुआ होगा, नहीं तो 5-5 साल में कई लोगों का नंबर भी नहीं आता था. तभी सांसद जोर से हंसे और आवाज आई... सही बात कह रहे हैं. तब स्पीकर ओम बिरला ने कहा- गलत तो बोलता नहीं मैं.

उम्मेदाराम बेनीवाल (Ummedaram beniwal) ने रेल बजट पर बोलते हुए कहा कि रेल में आए दिन जो घटनाएं हो रहा हैं. रेल पटरी से उतर जाती है. रेल के संचालन में सुधार लाने की जरूरत है. रेल लोको पायलट और गार्ड की ड्यूटी का कोई समय निर्धारित नहीं रहता. उनको सुविधाएं बराबर नहीं दी जाती. उनको रेस्ट करने का समय नहीं मिलता है, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना रहती है.