मैच के बाद वैभव ने पहला कॉल किसे किया? एक बातचीत जिसने सभी का दिल छू लिया

Vaiibhav Suryavanshi: आईपीएल जैसे मंच पर जीत बड़ी होती है, लेकिन कभी-कभी मैच खत्म होने के बाद जो छोटे-छोटे पल सामने आते हैं, वो हमें याद दिलाते हैं कि खेल के पीछे भी एक दिल धड़कता है, एक सफर होता है, और एक कहानी होती है जो हर दर्शक से जुड़ जाती है. ऐसे ही एक खूबसूरत पल कल के मैच के बाद कैमरा में कैद हो गया.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: वैभव सूर्यवंशी के इंस्टा से.
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

वैभव से जब पूछा गया पहला कॉल किसे करोगे- तो वे मुस्कुराए.

point

बोले- पापा को करूंगा..ये मूवमेंट कैमरे में ऐसा कैद हुआ कि वायरल हो गया.

आईपीएल जैसे बड़े मंच पर चमकते चेहरों के पीछे अक्सर वो कहानियां छुप जाती हैं, जो असल में सबसे ज़्यादा चमकदार होती हैं. कल के मैच के बाद वैभव सूर्यवंशी की टीम की जीत जितनी खास थी, उससे कहीं ज़्यादा खास वो फोन कॉल था जो कैमरे के सामने किया गया.