1.5 करोड़ का घोड़ा और राजसी स्वागत…राजा भैया को किसने दिया शाही तोहफा, सामने आई ये जानकारी
उत्तर प्रदेश के कुंडा विधायक राजा भैया के शाही शौक में एक और नया अध्याय जुड़ गया है. महाराष्ट्र से आए सवा करोड़ के मारवाड़ी घोड़े 'विजयराज' का प्रतापगढ़ में भव्य स्वागत हुआ. डीएनए पासपोर्ट और शानदार कद-काठी वाले इस घोड़े को देखने के लिए समर्थकों का तांता लगा हुआ है.
ADVERTISEMENT

राजा भैया को मिला शाही तोहफा
Raja Bhaiya News:उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के कुंडा से बाहुबली विधायक और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार उनके चर्चा का कारण है उनके अस्तबल में महाराष्ट्र से आया घोड़ा. इस घोड़े का नाम ‘विजयराज’ रखा गया है. इसकी कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपये बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक ये कीमती मारवाड़ी घोड़ा राजा भैया को उपहार में दिया गया है. ऐसे में अब उनके समर्थकों के बीच उत्सुकता बढ़ गई कि आखिर वो कौन है वो शख्स है जिसने राजा भैया को इतना महंगा और खास तोहफा दिया है. चलिए आपको इस खबर में बताते हैं.