Credit Score guide: इन 7 टिप्स से मजबूत करें अपना क्रेडिट स्कोर, बैंक वाले हाथ में पैसे लेकर दौड़ेंगे आपके पीछे
Credit Score Tips: अगर आप भी क्रेडिट कार्ड यूज करते हैं या क्रेडिट कार्ड लेने की सोच रहें है तो ध्यान रहें की उसकी जिम्मेदारी भी सावधानी से निभाएं. नहीं तो आपको भविष्य में उन परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है जिसका आपने कभी सोचा भी नहीं होगा.
ADVERTISEMENT

Credit Score guide: सोहन(काल्पनिक नाम) एक मिडिल क्लास फैमिली का लड़का था. वो दिल्ली के किसी कंपनी में काम करता था. उसकी सैलरी तो कम था लेकिन शौक बड़े-बड़े. उसे अय्याशी करना बहुत ही ज्यादा पसंद था और इन्हीं जरूरतों को पूरा करने के लिए उसने क्रेडिट कार्ड ले लिया. क्रेडिट कार्ड मिलते ही सोहन ने उसका जमकर इस्तेमाल किया. क्रेडिट कार्ड का पेमेंट करने के वक्त कई बार ऐसा हुआ कि उसने पेमेंट ही नहीं किया और अगले महीने में फाइन के साथ पेमेंट किया. धीरे-धीरे ये सोहन की आदत बन गई और उसने कई बैंकों के क्रेडिट कार्ड के साथ ऐसा ही किया. हालांकि समय का पहिया घुमा और एक दिन सोहन के पास अच्छी राशि जमा हो गई और वो आराम से जिंदगी जीने लगा. एक दिन घर खरीदने की जरूरत पड़ी तब डाउन पेमेंट की राशि के अलावा बाकी राशि बैंक से लोन लेने की सोची और बैंक में लोन के लिए अप्लाई कर दिया. लेकिन अचानक बैंक ने उसका लोन रिजेक्ट कर दिया. इसके बाद सोहन सोच में पड़ गया कि आखिर ऐसा हुआ क्यों जबकि उसने अपना सारा लोन पहले क्लियर कर दिया था. बाद में सोहन को किसी दोस्त ने समझाया कि उसके साथ ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि सोहन ने पहले कई बार अलग अलग बैंकों से लोन लिया था और साथ ही उसने पेमेंट भी टाइम पर नहीं किया था जिससे की उसका क्रेडिट स्कोर खराब हो गया था. डाउनपेमेंट होने के बाद भी वो घर नहीं खरीद पाया. आप कैसे बचें इस जाल से क्यों जरूरी होता है क्रेडिट स्कोर जानते है इस खबर में..