महिला कॉन्स्टेबल की तरफ फेंका जिंदा सांप...फिर युवक के गले में लटकाया, कानपुर में सपेरे ने मचाया तांडव
Kanpur snake viral video: कानपुर में एक सपेरे ने सड़क और दुकानों के अंदर खूब तांडव मचाया. इस दौरान उसने पिटारा से सांप निकाला और लोगों की तरफ फेंकने लगा. वहीं, चौराहे पर खड़ी एक महिला कॉन्स्टेबल की तरफ भी उसने सांप फेंक दिया, जिससे वो घबरा गई और दौड़ पड़ी.
ADVERTISEMENT

नशे में धुत सपेरे ने मचाया तांडव.
Kanpur snake viral video: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक हैरान करने का मामला सामने आया है. यहां शुक्रवार को नशे में धुत एक सपेरे ने सड़क पर जमकर उत्पात मचाया. इस दौरान सपेरे ने कभी सांप को लोगों की तरफ बढ़ाया तो कभी दुकानों में घुसने की कोशिश की. इस बीच उसने सांप को एक महिला कॉन्स्टेबल की तरफ भी फेंक दिया.