New Toll Policy: अब टोल पर बार-बार पैसे कटने की झंझट होगी खत्म, आने वाला है ये नया प्लान
New Toll Policy: भारत में नई टोल टैक्स नीति लागू होने जा रही है, जिसके तहत 'पे पर किलोमीटर' यानी जितनी दूरी तय करेंगे, उतना ही टोल देना होगा. साथ ही फास्टैग में कुछ जरूरी अपग्रेड भी कराने होंगे ताकि आप बिना किसी परेशानी से अपनी यात्रा पूर्ण कर सकें.
ADVERTISEMENT

भारत में टोल टैक्स सिस्टम में जल्द ही बड़ा बदलाव होने वाला है. केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने हाल ही में घोषणा की है कि नई टोल नीति तैयार है और अगले कुछ दिनों में इसे लागू कर दिया जाएगा. सरकार ने टोल वसूली की व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए डिस्टेंस बेस्ड टोल कलेक्शन यानी 'पे पर किलोमीटर' सिस्टम लागू करने की तैयारी कर ली है. अब जितनी दूरी हाईवे पर तय करेंगे, उतना ही टोल देना होगा. साथ ही जानेंगे नए टोल नीति के लागू होने से पहले FASTag (फास्टैग) से जुड़े कुछ जरूरी अपडेट और अपग्रेड, ताकि आप बिना किसी परेशानी के नई प्रणाली का फायदा उठा सकें.