कौन है डिंपल यादव के कपड़ों पर विवादित बयान देने वाला मौलाना साजिद रशीदी, किन धाराओं में हुआ केस, क्या हो सकती है सजा

मौलाना साजिद रशीदी ने एक टीवी डिबेट में डिंपल यादव के पहनावे पर टिप्पणी कर दी, जिससे विवाद खड़ा हो गया. उनके खिलाफ लखनऊ में कई धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ है, जिसमें महिलाओं के अपमान और आईटी एक्ट शामिल हैं.

ADVERTISEMENT

Dimple yadav and maulana sajid rashidi
Dimple yadav and maulana sajid rashidi
Google CTA

हाल ही में मौलाना साजिद रशीदी ने एक टीबी डिबेट में सपा की सांसद और अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव के पहनावे को लेकर विवादित बयान दे दिया था. जिसके बाद उनकी मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है. पहले तो उनके इस बयान की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना की हुई. अब लखनऊ में मौलाना के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज किया जा चुका है.