साल 2025 में UP में कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल? छुट्टियों के लेखा-जोखा वाला कैलेंडर जारी
UP School Holiday's List: इस साल छुट्टियों में बढ़ोतरी का मुख्य कारण 12 मई को बुद्ध पूर्णिमा का अवकाश है. इसके अलावा, 21 मई से 31 जून तक समर वैकेशन रहेगा.
ADVERTISEMENT

UP School Holiday List: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने साल 2025 के लिए स्कूलों की छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है. इस बार छुट्टियों में एक दिन का इजाफा करते हुए बुद्ध पूर्णिमा को भी छुट्टियों की लिस्ट में शामिल किया गया है. अब राज्य के सरकारी और अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक स्कूलों (नॉन गवर्मेंट ) को कुल 119 दिन छुट्टियां मिलेंगी.