'जी रये, जागि रये धरती जस आगव, आकाश जस चाकव है जये', आज उत्तराखंड में मनाया जा रहा है लोक पर्व हरेला

Harela Festival Uttarakhand 2025: उत्तराखंड में आज हरियाली का प्रतीक लोक पर्व हरेला मनाया जा रहा है. लोक मान्यताओं के अनुसार ये पर्व हर साल श्रावण मास के पहले दिन मनाया जाता है.

ADVERTISEMENT

harela-festival-uttarakhand-
Harela Festival Uttarakhand (सांकेतिक तस्वीर)
Google CTA

Harela Festival Uttarakhand 2025: उत्तराखंड को देवभूमि कहा जाता है. ये प्रदेश अपनी समृद्ध और विविध संस्कृति के लिए जाना जाता है. यहां साल में तरह तरह के त्यौहार मनाए जाते हैं. इन्हीं में से एक प्रमुख पर्व है हरेला. इस त्यौहार को हरियाली और नवऋतु के आगमन का प्रतीक माना जाता है. हरेला साल में तीन बार मनाया जाता है. इसमें चैत्र, आषाढ़ और श्रावण शामिल है. लेकिन, श्रावण मास में मनाए जाने वाला हरेला सबसे महत्वपूर्ण माना गया है, क्योंकि ये महीना भगवान शिव को समर्पित होता है और उत्तराखंड में भगवान शिव का वास माना जाता है.