उत्तराखंड में ‘ऑपरेशन कालनेमि’ का आगाज: साधु के भेष में ठगों पर अब होगी सख्त कार्रवाई - सीएम धामी

उत्तराखंड में ‘ऑपरेशन कालनेमि’ शुरू, साधु-संतों का भेष धरकर ठगी करने वालों पर कसेगा शिकंजा. सीएम धामी ने कहा- सनातन धर्म की छवि को नुकसान पहुंचाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा.

ADVERTISEMENT

ucc
उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी. (फाइल फोटो)
Google CTA

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सनातन धर्म की छवि को धूमिल करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ 'ऑपरेशन कालनेमि' शुरू करने के निर्देश दिए हैं. इस विशेष अभियान के तहत उन लोगों पर कार्रवाई होगी जो साधु-संतों का भेष धारण कर जनता को ठगने और धर्म की आड़ में अपराध करने का कार्य कर रहे हैं.