Uttarakhand Weather Alert: उत्तराखंड में 3 सितंबर को भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 7 जिलों में जारी किया ऑरेंज अलर्ट, 3 जिलों में बंद रहेंगे स्कूल
Uttarakhand Weather Alert: मौसम विभाग ने आज प्रदेश में भारी बारिश को देखते हुए 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और बाकी के जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं इस चेतावनी के बीच प्रशासन ने आज 3 जिलों में स्कूल बंद रखने का फैसला किया है.
ADVERTISEMENT

Uttarakhand Weather Alert: मौसम विभाग ने आज प्रदेश में भारी बारिश को देखते हुए 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है (सांकेतिक तस्वीर)
Uttarakhand Weather Alert: मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने आज यानी बुधवार को प्रदेश में एक बार बारिश हो लेकर चेतावनी जारी की है. इस दौरान मौसम विभाग के प्रदेश के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना होने की संभावना जताई है. इसके साथ ही कई जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी भी दी है. मौसम विभाग ने आज प्रदेश के सात जिलों के लिए आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
