Jio का बड़ा तोहफा, कंपनी ने फिर से लॉन्च किया अपना सबसे किफायती रिचार्ज प्लान
NewsTak
31 Jan 2025 (अपडेटेड: Jan 31 2025 3:32 PM)
टेलीकॉम सेक्टर में अपनी किफायती और बेहतरीन सेवाओं के लिए मशहूर Jio ने हाल ही में अपने कुछ वैल्यू प्लान्स को हटा दिया था.
ADVERTISEMENT

1/7
|
टेलीकॉम सेक्टर में अपनी किफायती और बेहतरीन सेवाओं के लिए मशहूर Jio ने हाल ही में अपने कुछ वैल्यू प्लान्स को हटा दिया था.

2/7
|
इससे कई यूजर्स को निराशा हुई. लेकिन अब कंपनी ने ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अपने सबसे किफायती रिचार्ज प्लान में से एक को फिर से पेश किया है.
ADVERTISEMENT

3/7
|
189 रुपये का प्लान वापस आया: Jio ने अपने पोर्टफोलियो में 189 रुपये का रिचार्ज प्लान फिर से शामिल कर लिया है. कुछ समय पहले, टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के नए दिशानिर्देशों के चलते कंपनी ने अपने कई वैल्यू प्लान्स को हटा दिया था. लेकिन अब यह लोकप्रिय प्लान वापसी कर चुका है, जिससे ग्राहकों को बड़ी राहत मिली है.

4/7
|
क्या हैं इस प्लान के फायदे? प्लान की वैधता 28 दिनों रहेगी. पूरे प्लान की अवधि के लिए कुल 2GB डेटा मिलेगा. इसके साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलेगी. 300 SMS के साथ Jio TV, Jio Cinema और Jio Cloud का एक्सेस मिलेगा, हालांकि Jio Cinema का प्रीमियम वर्जन इसमें शामिल नहीं है.
ADVERTISEMENT

5/7
|
यह प्लान उन यूजर्स के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है, जो मुख्य रूप से कॉलिंग और मैसेजिंग के लिए एक किफायती विकल्प की तलाश में हैं और जिन्हें हल्का-फुल्का डेटा भी चाहिए.

6/7
|
इसके अलावा, Jio ने हाल ही में दो नए वॉयस और SMS प्लान लॉन्च किए हैं: 448 रुपये का प्लान: जिसकी 84 दिनों की वैधता है. इसके अलावा 1748 रुपये का प्लान, जिसमें 336 दिनों की वैधता मिलती है.
ADVERTISEMENT

7/7
|
हालांकि, इन दोनों प्लान्स में डेटा की सुविधा नहीं दी गई है, और आप किसी भी डेटा वाउचर के जरिए इसमें इंटरनेट नहीं जोड़ सकते. इसलिए, अगर आपको इंटरनेट की जरूरत है, तो 189 रुपये वाला प्लान बेहतर विकल्प हो सकता है.
ADVERTISEMENT










