New Year 2026 कैसा रहेगा, गुरु और राहु-शनि का प्रभाव क्या रंग दिखाए? ज्योतिषविद पवन सिन्हा ने बता दिया
New Year 2026 Astrology Prediction: कुछ दिनो में 2025 खत्म हो जाएगा और नए साल 2026 की शुरुआत हो जाएगी. ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि साल 2026 कैसा रहेगा, ग्रहों की क्या स्थिति है, क्या बदलाव होंगे आदि? ऐसे में ज्योतिषविद पवन सिन्हा ने साल 2026 की स्थिति, करियत, देश को लेकर पूरी भविष्यवाणी बताई है. आइए विस्तार से जानते हैं पूरी डिटेल.
ADVERTISEMENT

ज्योतिषविद पवन सिन्हा(तस्वीर- न्यूज तक)
आने वाले चंद दिनों में साल 2025 खत्म होने वाला है और नए साल 2026 की शुरुआत हो जाएगी. साल 2025 की शुरुआत 144 साल बाद के संयोग से बने महाकुंभ मेले से हुई थी, लेकिन मौनी अमावस्या के दिन हुई भगदड़ ने लोगों को काफी दुख पहुंचाया. फिर अप्रैल के महीने में पहलगाम हमला, मई में ऑपरेशन सिंदूर, मानसून के सीजन में बिहार, पंजाब, उत्तराखंड समेत कई राज्यों में भीषण बाढ़, फिर बिहार चुनाव सहित कई आयोजनों और घटनाओं की वजह से काफी चुनौतीपूर्ण और महत्वपूर्ण साल रहा.