बिहार में भूमि सर्वेक्षण के दौरान भारी चूक, किसानों की जमीन को बताया हिंद महासागर में
बिहार के आरा में भूमि सर्वेक्षण में भारी गड़बड़ी सामने आई है. जहां डिजिटल क्रॉप सर्वे में जिले के 14 प्रखंडों के करीब 45 हजार प्लॉट हिंद महासागर और श्रीलंका में होने की चर्चा है. जिसको लेकर जमीन मालिकों की नींद उड़ गई है.
ADVERTISEMENT

बिहार के आरा में भूमि सर्वेक्षण में भारी गड़बड़ी सामने आई है. जहां डिजिटल क्रॉप सर्वे में जिले के 14 प्रखंडों के करीब 45 हजार प्लॉट हिंद महासागर और श्रीलंका में होने की चर्चा है. जिसको लेकर जमीन मालिकों की नींद उड़ गई है. आधिकारिक तौर पर माने तो यह गड़बड़ी अक्षांश और देशांतर बदलने के कारण हुई है. जिसे जल्द ठीक कर लिया जाएगा. वैसे तो भारत के दक्षिण पश्चिम में भले ही हिंद महासागर भोजपुर से 1200 किलोमीटर दूर है, लेकिन डिजिटल सर्वे में जिले के अधिकांश जमीन के टुकड़े समुद्र में दिख रहे हैं. इससे बड़ी संख्या में किसान हैरान और परेशान हैं. डिजिटल सर्वे में जिले के 14 प्रखंडों के 45 हजार प्लॉट की लोकेशन हिंद महासागर है. इस चूक का पता चला, जब कृषि विभाग के कर्मचारी प्रखंडों में प्लांट का डिजिटल सर्वे करने में लगाए गए. ऐसा अक्षांश और देशांतर में तकनीकी गड़बड़ी के कारण हुआ है.
