Bihar Weather Update: बिहार में उष्णकटिबंधीय पवन के कारण बढ़ी गर्मी, वायुदाब में बदलाव के कारण 42 डिग्री पार पहुंचा पारा
Bihar Weather Update: बिहार में गर्मी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है. गया में तापमान 42.8 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि पटना में 41 डिग्री की संभावना है.
ADVERTISEMENT

Representational Image
बिहार में गर्मी का कहर हर दिन बढ़ता जा रहा है. अप्रैल के आखिरी सप्ताह में जैसे ही बारिश का दौर खत्म हुआ तापमान तेजी से बढ़ने लगा. बुधवार को सबसे अधिक तापमान गया में 42.8 डिग्री दर्ज किया गया. जबकि सबसे कम तापमान मधेपुरा में 16 डिग्री रहा. गर्म हवाएं और उमस ने लोगों का घर से निकलना मुश्किल कर दिया है. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में और भी अधिक गर्मी पड़ने की चेतावनी जारी की है. आज राजधानी पटना में भी पारा 41 डिग्री रहने की संभावना है.