खान सर ने शादी करने से पहले माता-पिता के सामने रखी थी ये गजब की शर्त! जानकर हर कोई चौंक रहा
Khan Sir Marriage: मशहूर शिक्षक खान सर ने शादी कर ली है लेकिन उनकी शादी की कहानी बेहद फिल्मी है. भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच, बिना मेहमानों के और एक खास शर्त पर हुए इस विवाह ने सबको हैरान कर दिया.
ADVERTISEMENT

Khan Sir Marriage: अपने पढ़ाने के खास अंदाज और बेबाक बोल के लिए मशहूर खान सर इन दिनों फिर सुर्खियों में हैं. लेकिन इस बार वजह कोई क्लास नहीं, बल्कि उनकी शादी है. जब उनकी शादी की खबर सामने आई, तो सोशल मीडिया पर हलचल मच गई. हर कोई जानना चाहता था कि आखिर खान सर की दुल्हनिया कौन है. पर अब जो बात सबसे ज्यादा चर्चा में है, वो है कि उन्होंने यह शादी एक खास शर्त पर की.