Bihar Election 2025: गौरा बौराम सीट पर बड़ा उलट फेर, वोटिंग से पहले वीआईपी उम्मीदवार संतोष सहनी ने RJD को दिया समर्थन

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव 2025 के पहले चरण की वोटिंग से पहले गौरा बौराम सीट पर बड़ा राजनीतिक उलटफेर हुआ है. वीआईपी प्रमुख मुकेश साहनी ने अपने पार्टी प्रत्याशी संतोष साहनी का नाम वापस ले लिया है और राजद उम्मीदवार अफजल अली खान को समर्थन देने का ऐलान किया है.

ADVERTISEMENT

मुकेश सहनी ने चुनाव से पहले लिया बड़ा एक्शन
मुकेश सहनी ने चुनाव से पहले लिया बड़ा एक्शन
google news

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले फेज की वोटिंग से पहले एक बड़ी खबर सामने आई है. गौरा बौराम सीट पर पहले चरण में 6 नवंबर को वोटिंग होनी है, लेकिन इससे पहले मुकेश सहनी ने एक बड़ा ऐलान कर दिया है. मुकेश सहनी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर ऐलान कर दिया है कि इस सीट पर वीआईपी उम्मीदवार संतोष सहनी चुनाव नहीं लड़ेंगे. साथ ही उन्होंने इस सीट पर राजद उम्मीदवार अफजल अली खान को समर्थन देने का भी फैसला लिया है.