नीतीश कुमार का मुस्लिमों से हो गया मोह भंग? 3 पॉइंट में समझिए आखिर ऐसा क्यों हुआ ?

वक्फ संशोधन के पास होते ही बिहार की सिसायत में काफी गहमा-गहमी मच गई. अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या नीतीश कुमार अब मुस्लिम वोटर्स पर पहले जैसा भरोसा नहीं करते? चलिए 3 पॉइंट में इस आर्टिकल से जानते है आखिर ऐसा क्यों हुआ...

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

बिहार की सियासत में कई सवाल जोरों से गूंजने लगे हैं कि क्या संसद में वक्फ संशोधन बिल का समर्थन खुलकर करने का साइडइफेक्ट नीतीश कुमार को पार्टी के भीतर उठाना पड़ सकता है? क्या मुस्लिम वोट की जमीन बचाने के लिए अब तक बंटे हुए विपक्षी दल संसद में एक हो गए? यही वजह है कि वक्फ संशोधन बिल पर नीतीश कुमार की पार्टी के समर्थन के बाद मुस्लिम नेताओं में नाराजगी खुलकर सामने आई है.