खुले में शौच मुक्त हुआ बिहार! राज्य में 10 वर्षों में 1.46 करोड़ शौचालयों का हुआ निर्माण

ग्रामीण इलाकों में शौचालय निर्माण को लेकर बिहार ने बड़ी सफलता हासिल की है. लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत अब तक 1.46 करोड़ से अधिक शौचालय बनाए जा चुके हैं. इसके साथ ही 2025 तक 8 लाख और शौचालयों के निर्माण का लक्ष्य है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

बिहार ने ग्रामीण इलाकों में शौचालय निर्माण और स्वच्छता के क्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल की है. राज्य में 'लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान' के तहत वर्ष 2014 से अब तक करीब 10 सालों में 1 करोड़ 46 लाख से अधिक व्यक्तिगत शौचालयों का निर्माण किया गया है. आंकड़े बताते हैं कि बिहार सरकार के ग्रामीण विकास विभाग का यह अभियान पूरे राज्य में सफल रहा है.