प्रशांत किशोर का ऐलान, जेल से जारी रहेगा अनशन, थप्पड़ कांड पर किया बड़ा खुलासा

आज सुबह 4 बजे के आसपास प्रशांत किशोर को गांधी मैदान से गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उन्हें पटना के एम्स ले गई. पटना एम्स में पीके का मेडिकल कराया गया. इसके बाद पुलिस पीके को लेकर सिविल कोर्ट पहुंची.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: बिहार तक.
google news

जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर चार दिनों से BPSC अभ्यर्थियों के साथ आमरण अनशन पर बैठे थे. पीके गांधी मैदान में गांधी मूर्ति के समक्ष BPSC Re Exam को लेकर आयोग के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. सोमवार सुबह साढ़े तीन बजे पुलिस ने प्रशांत किशोर को धरना स्थल से जबरन हटाया और एंबुलेंस से एम्स ले गई. इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. प्रशांत किशोर को गिरफ्तार करते के साथ ही पुलिस ने गांधी मैदान को भी खाली करा दिया है. इस दौरान पुलिस और प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों के बीच ठन गई. झड़प के दौरान पुलिस थप्पड़ मारती दिखी. पहले दावा किया गया की पुलिस ने पीके को थप्पड़ मारा है, लेकिन बाद में पीके ने खुद कहा कि उन्हें पुलिस ने थप्पड़ नहीं मारा है.