ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए SI मोहम्मद इम्तियाज सुपुर्द-ए-खाक, भाई के आंखों में उतरा खून, सरकार से कर दी ये बड़ी डिमांड  

BSF SI Mohammad Imtiaz Shaheed: जम्मू-कश्मीर के आरएस पुरा सेक्टर में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शहीद हुए BSF सब-इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज को उनके पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई. उनके बेटे, भाई और पूरे गांव ने गम और गर्व के बीच नम आंखों से विदाई दी.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

BSF SI Mohammad Imtiaz Shaheed: जम्मू-कश्मीर के आरएस पुरा सेक्टर में 10 मई को पाकिस्तान की गोलीबारी में शहीद हुए बीएसएफ सब-इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज(BSF SI Mohammad Imtiaz Shaheed) को सोमवार को उनके पैतृक गांव सारण के नारायणपुर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई. उनकी शहादत पर पूरे गांव में शोक की लहर है, लेकिन उनकी बहादुरी पर हर किसी को गर्व है.