Bihar: नई-नवेली दुल्हन को छोड़ शादी के दूसरे दिन रवाना हो गया दूल्हा…फिर जो पता चली, उसने सबका दिल जीत लिया!
Bihar News: बक्सर की एक शादी इन दिनों सुर्खियों में है. दरअसल यहां 7 मई को एक युवक की शादी धूमधाम से संपन्न हुई. लेकिन अगले ही दिन कुछ ऐसा हुआ कि दूल्हा अपनी नवविवाहिता पत्नी को छोड़ तुरंत निकल गया. अब उनकी ये शादी, गांव सहित आसपास के इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है.
ADVERTISEMENT

दूल्हे त्यागी यादव के साथ दुल्हन प्रिया कुमारी
बिहार के बक्सर जिले में एक शादी इन दिनों चर्चाओं में हैं. यहां एक सेना के जवान की शादी बड़ी धूमधाम से संपन्न हूई. लेकिन शादी के अगले ही दिन एक ऐसा मोड़ सामने आया, जिसने इस कहानी को और भी खास बना दिया. लोग अब सेना के इस जवान की तुलना बॉलीवुड की बॉर्डर फिल्म से कर रहे हैं.