PK के नौवीं फेल वाले नैरेटिव पर तेजस्वी ने कर दिया पलटवार, बढ़िया से समझा दिया कौन हूं मैं!

Tejashwi Yadav: तेजस्वी ने कहा कि, हम क्रिकेटर रहे हैं. इसका कोई जिक्र क्यों नहीं करता. विराट कोहली मेरी कप्तानी में खेल चुके हैं. क्यों इसका कोई जिक्र नहीं करता. प्रोफशनली अच्छा क्रिकेटर रहा. मेरे बैचमैट टीम इंडिया में खेल रहे हैं. लिगामेंट फ्रैक्चर के कारण क्रिकेट से नाता टूट गया. 

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव को बिहार में सीएम का दावेदार माना जा रहा है. लालू यादव पॉलिटिक्स में एक्टिव तो हैं लेकिन आरजेडी का भविष्य तेजस्वी के करिश्मे पर टिका है. तेजस्वी के वक्त आरजेडी घटी नहीं, बल्कि बढ़ती गई है. यहां तक कि 2025 के चुनाव में सत्ता की दावेदार मानी जा रही है. तेजस्वी को बिहार के भावी सीएम की तरह देखा जा रहा है. प्रशांत किशोर बिहार की राजनीति में नई एंट्री हैं. इलेक्शन स्ट्रैटजिस्ट रहे पीके को देश के बहुत सारे नेताओं को चुनाव लड़ाने और जिताने का क्रेडिट दिया जाता है. बस लालू यादव ने कभी उनकी सर्विस नहीं ली. हालांकि ये सब छोड़कर प्रशांत किशोर ने अपनी पॉलिटिकल पार्टी जन सुराज बना ली है. 2025 के चुनाव में चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं.